सपने में शिवलिंग देखने से मनचाहा फल मिलता है? जानिए 9 शुभ संकेत, जो बदल सकते हैं आपकी किस्मत!

Sapne Me Shivling: इंसान को रात को गहरी नींद में चला जाता है तब उसकी आंखों के सामने जो भी दिखाई देता है उसे सपना कहते हैं। सपने इंसान को भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत देते हैं। हमारे स्वप्न शास्त्र में इंसान के हर सपने का रहस्य बताया गया है। आज हम आपको बताएँगे सपने में शिवलिंग देखना आपके लिए कितना शुभ हो सकता है।

सपनो की दुनिया में आपको इस सपने की पूरी जानकारी दी गई है। सपने में शिवलिंग देखना आपके जीवन को बदल देने वाला सपना है। इंसान के जीवन में अच्छे बदलाव आएंगे और खुशियाँ मिलेंगी। इस आर्टिकल में आपको इस सपने की अलग-अलग अवस्थाएँ बताई गई हैं, जिनके रहस्य उस हिसाब से होते हैं। यह सपना आपका कौन सा शुभ संकेत लाता है, आइए जानते हैं।

Table of Contents show

सपने में शिवलिंग देखना शुभ होता है या अशुभ?

शास्त्र के अनुसार यह सपना आपके जीवन में बहुत ही लाभदायक सपना है। सपने में शिवलिंग देखना मतलब की आपको जल्द ही अपने जीवन की सभी समस्याएं दूर होती नजर आएंगी। शिवलिंग देखने से इंसान के सभी बिगड़े हुए कार्य सफल हो जाते है। आने वाले दिनों में आपके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाएँगे और आपके जीवन में शांति आएगी। यह सपना आपके लिए बहुत ही शुभ सपना है आइए इसे विस्तार से जानते है।

सपने में शिवलिंग देखना आपके लिए ख़ुशी की बात है। शिवलिंग को शिवजी का प्रतिक मानते है यह भगवान शिव का प्रतिमाविहीन चिह्न है इसे पार्थिव लिंग भी कहा जाता है। शिवलिंग आमतौर पर ऊपर से गोलाकार होता है और इसे कीमती पत्थर या किसी धातु से भी बनाया जाता है। श्रावण के महीने में शिवलिंग की पूजा करने से इंसान को मनचाहा फल मिलता है। शिवलिंग की पूजा करना मतलब भगवान शिव को प्रसन्न करना इसलिए इसे सपने में देखना मतलब आपको भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

सपने में शिवलिंग के दर्शन करना

हमारे स्वप्न शास्त्र के हिसाब से कई सपने पिछले जन्म से जुड़े हुए होते हैं। अगर आपको सपने में शिवलिंग के दर्शन होते हैं, तो इसका संबंध पूर्वजन्म से भी होने की कई संभावनाएँ हो सकती हैं। हमारे सनातन धर्म के हिसाब से यह भी पता चलता है कि आपको आपके बुरे कर्मों की पूरी सजा मिल चुकी है और इसके साथ अब आपका बुरा समय खत्म हो गया है।

सपने में शिवलिंग पर जल अभिषेक करना

यह सपना आपके लिए बहुत ही शुभ सपना हो सकता है क्योंकि शिवलिंग पर जल अभिषेक करना पुण्य का काम होता है। सपने में शिवलिंग पर जल अभिषेक करना इस बात की और इशारा करता है की आपके जीवन के सभी दुःख दूर होने वाले है। इंसान के जीवन में जो भी परेशानी है वो दूर हो जाएगी और खुशियाँ प्राप्त होंगी। आपको नौकरी नहीं मिल रही है तो जल्द ही आपको अच्छी नौकरी मिल जाएगी। इस नौकरी से आपकी हर ज़रूरत पूरी हो जाएगी।

यह भी पढ़े: सपने में गणेश जी को देखना क्या दूर हो जायेंगे सारे विघ्न या फिर आने वाला है कोई संकट।

सपने में शिवलिंग की पूजा करते देखना

आपके लिए परिवार की हर समस्या दूर होने का संकेत है। सपने में शिवलिंग की पूजा करते देखना आपके परिवार पर में अगर कोई वयक्ति बीमारी से जुंज रहा है तो जल्द ही उनके स्वास्थ्य में सुधार आएगा। शास्त्रों के हिसाब से शिवलिंग की पूजा सबको करनी चाहिए। भगवान हमारी सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते है। महादेव को प्रसन्न करने के लिए हमें शिवलिंग की पूजा करनी चाहिए।

सपने में पूरे परिवार के साथ शिवलिंग के दर्शन करना

यदि आपने सपने में सिर्फ शिवलिंग को देखा है तो ये शुभ माना जाता है। और इसके आलावा अगर आपने शिवलिंग के साथ साथ पुरे परिवार को शिवपूजा करते हुए या फिर शिवलिंग की अर्चना करते हुए देखा है तो ये भी एक शुभ संकेत माना जाता है। इसका स्पष्ट अर्थ ये है की आपने सारे बुरे काम छोड़ दिए है और आप भक्ति के मार्ग पर चल पड़े हो। ये सपना देखने के बाद आपके जीवन में जरूर कोई खुशखबरी आएगी। सपने में पूरे परिवार के साथ शिवलिंग के दर्शन करना आपके जीवन में नई शुरुआत होने का संकेत है।

यह भी पढ़ें: सपने में नंदी बैल को देखना क्या है भगवान शिव की मर्जी

सपने में सफ़ेद शिवलिंग देखना

शिवभक्तों को अलग-अलग शिवलिंगों के भी दर्शन हो सकते हैं। यदि आपको सपने में सफ़ेद शिवलिंग के दर्शन करना दिखाई दिया है तो इसका अर्थ है की आपके बिगड़े हुए सभी कार्य ठीक हो जायेंगे। यह सपना आपको जल्द ही अपने कार्य में तरक्की देगा और आगे आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। इस सपने से आपके जीवन में खुशियाँ और समृद्धि आ सकती है। जीवन की सभी परेशानियाँ दूर हो जाएँगी।

सपने शिवलिंग के साथ साँप को देखना

इंसान के लिए यह सपना भाग्य के द्वार खुलने का इशारा करता है। ऐसा सपना आपकी उन्नति और कार्य की प्रगति का संकेत देता है। सपने में शिवलिंग के पास साँप को देखना बहुत ही शुभ होता है। भविष्य में आपको ज्यादा तकलीफों का सामना नहीं करना पड़ेगा और आपका कार्य सफल रहेगा। यह सपना आपकी हर तकलीफ को दूर कर देगा और आपके कार्य में आने वाली हर बाधा को दूर करेगा।

अक्सर इंसान साँप को देखकर डर जाता है, लेकिन सपने में साँप देखना बहुत ही शुभ माना गया है। इस सपने से आपको संकेत मिलता है कि आपकी आने वाली हर मुसीबत दूर हो जाएगी और आपको खुशियाँ मिलेंगी।

सपने में शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाना

मान्यताओं के आधारित माना जाता है की बेलपत्र शिवलिंग पर चढाने से भगवान शिव को शांति मिलती है। बेलपत्र के तीन पत्ते आपस में जुड़े हुए होते है इससे मन शांत रहता है। सपने में शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने का मतलब है कि जल्द ही आपके परेशानी भरे मन को शांति मिलने वाली है। यह सपना आपको जल्द ही सारी परेशानी से मुक्ति देगा और आपके जीवन में शांति आने का संकेत देगा।

सपने में शिवलिंग पर दूध चढ़ाना

इस सपने का अर्थ यह है कि जल्द ही आपकी किस्मत चमकने  वाली है। सपने में शिवलिंग पर दूध चढ़ाना इस बात का संकेत है की आपको भविष्य में धनलाभ होने वाला है। इंसान को अपने कार्य में बहुत तरक्की मिलेगी, जिससे धन की प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक संपत्ति में वृद्धि होने का इशारा इस सपने से मिलता है। यह सपना आपके लिए बहुत ही लाभकारी सपना है।

यह भी पढ़ें: सपने में पार्वती माता को देखना आपके जीवन में क्या संकेत देता है?

सपने में शिवलिंग पर धतूरे का फूल चढ़ाना

यदि ऐसा सपना दिखाई दे तो इसका अर्थ है की आपके जीवन में कुछ शुभ होने वाला है। सपने में शिवलिंग पर धतूरे का फूल चढ़ाना यह दर्शाता है की आने वाले दिनों में आपकी ऐसी कोई इच्छा पूर्ण होने वाली है जिसकी आपने उम्मीद छोड़ दी है। यह सपना आपके लिए बहुत ही शुभ संकेत है।

शिवलिंग पर धतूरे का फूल चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है और सपने में धतूरे का फूल देखना भी शुभ और लाभदायी माना जाता है। यह सपना आपके जीवन में शांति और समृद्धि आने का संकेत देता है।

सपने में शिवलिंग देखना सारांश

सपने में शिवलिंग देखना यह सपना आपके जीवन में क्या क्या बदलाव लाता है इसकी पूरी जानकरी हमे आपको यहाँ दी है। इस जानकारी से आपके जीवन में होने वाली शुभ और अशुभ घटनाओं का संकेत मिलता है। हमारी वेबसाइट सपनो की दुनिया में आपको ऐसे कई सारे सपनो की जानकरी मिल जाएगी। ऐसी ही जानकारी प्राप्त करने के लिए सपनों की दुनिया के साथ जुड़े रहें।

सपनों की दुनिया में दी गई सभी जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। और यह जानकारी हम कई लोगों ने जो हमें अपने अनुभव बताए हैं, उनके मुताबिक दी जा रही है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले जानकार से एक बार जरूर सलाह ले। सपनों की दुनिया इसकी पुष्टि नहीं करती।

सपने में शिवलिंग देखना FAQs

(1) सपने में शिवलिंग देखना क्या संकेत देता है?

इंसान को सपने में शिवलिंग देखना बहुत ही शुभ सपना है। यह सपना जल्द ही बड़ी खुशखबरी आने का संकेत देता है इस खबर से आपके जीवन के सारे दुःख दूर हो जाएँगे। यह सपना जीवन में खुशियाँ आने का इशारा करता है।

(2) सपने में शिवलिंग पर जल चढ़ाना क्या होता है?

शास्त्रों में कहा गया है की शिवलिंग पर जल चढ़ाने से तनाव भरे जीवन में शांति आती है। इंसान के जीवन में भाग दौड़ वाला कार्य है तो उसमे उसे शांति मिलेगी और नया कार्य मिलेगा जिससे वो शांति से कर सकेगा।

(3) सपने में शिवलिंग पर साँप देखने का क्या मतलब है?

यह सपना इंसान को अशुभ संकेत देता है। शिवलिंग के पास साप देखने का मतलब है भगवान शिव आपसे नाराज है आप कोई गलत कार्य कर रहे है तो आपको वो बांध करदेना होगा। यह सपना आपको मुसीबत आने के पहले का संकेत है की आपको सच्चे और अच्छे कार्य करने शुरू कर देना चाहिए।

(4) सपने में शिवलिंग पर बेलपत्र

चढ़ाने से क्या होता है?

बेलपत्र चढ़ाने से भगवान शिव को शांति मिलती है। यह सपना आने वाली परेशानी से शांति देगा आपके व्यापार में होने वाली परेशानी जल्द ही दूर हो जाएगी ऐसा शुभ संकेत मिलता है।

(5) सपने में शिवलिंग पर दूध चढ़ाना क्या संकेत देता है?

सपने में शिवलिंग पर दूध चढ़ाना यह संकेत देता है की जल्द ही आपको कोई ऐसा कार्य मिलेगा जिससे आपका समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। यह सपना इंसान को बड़े-बड़े कार्य करने का मौका मिलने का इशारा करता है।

(6) सपने में शिवलिंग की पूजा करना क्या दर्शाता है?

शिवलिंग पूजा करना बहुत ही शुभ शगुन होता है। सपने में शिवलिंग की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है। यह सपना आपके परिवार की रक्षा करेगा और आने वाली सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

(7) शिवलिंग किस चीज की बनाई जाती है?

शिवलिंग बनाने के लिए कोई कीमती पत्थर या धातु का उपयोग किया जाता है। शिवलिंग आकर ऊपर के गोलाकार होता है जो मूर्तितल पर स्तापित किया जाता है। शिवलिंग की  पूजा करने से बहुत ही कीमती और अच्छा फल प्राप्त होता है।

(8) अगर कोई महिला शिवलिंग की पूजा करे तो  क्या होता है?

कहा जाता है की अगर कोई महिला शिवलिंग की पूजा करे तो मनचाहा फल प्राप्त होता है। और अगर कुंवारी लड़कियां शिवलिंग की पूजा करती हैं तो उन्हें आदर्श और बुद्धिमान वर प्राप्त होता है।

RELATED ARTICLE

VIEW ALL